हिंदी समाचार

Faridabad News : 21 साल से जगह बदल-बदल कर दे रही थी चकमा, बावरिया गिरोह की महिला डकैत गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने डकैती के केस में ज्ञानवती सहित अन्य को गिरफ्तार किया था। 1999 में अदालत ने महिला व उसके साथियों को 7 साल की सजा सुनाई थी। 2000 में महिला व उसके साथियों को परोल मिल गई थी।

फरीदाबाद
जेल से परोल पर बाहर आकर 21 साल से फरार चल रही महिला डकैत को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला का नाम ज्ञानवती है, वह राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है। वह बावरिया डकैत गिरोह की सदस्य है। पलवल के गांव फुलवाड़ी में महिला का ससुराल है।

ज्ञानवती ने 1996 में साथी कमला, केला और पति लक्ष्मी सहित अन्य के साथ मिलकर पर्वतीया कॉलोनी में एक घर में डकैती डाली थी।

1999 में 7 साल की हुई थी सजा
इस मामले में फरीदाबाद पुलिस ने ज्ञानवती सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। 1999 में अदालत ने महिला व उसके साथियों को 7 साल की सजा सुनाई थी। 2000 में महिला व उसके साथियों को परोल मिल गई थी, लेकिन इसकी अवधि पूरी होने के बाद भी ज्ञानवती व उसकी साथी वापस जेल नहीं गईं। इनमें से कमला की मौत हो गई है, केला अभी फरार चल रही है। पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने बेल व पैरोल पर आकर वापस जेल न जाने वालों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ है।

जगह बदलकर रह रही थी
क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम को मुखबिर से ज्ञानवती के बारे में जानकारी मिली थी। वह फिलहाल गुड़गांव के गांव ताजपुर में छिपकर रह रही थी। क्राइम ब्रांच ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ज्ञानवती इतने दिनों से जगह बदल-बदलकर रह रही थी। क्राइम ब्रांच ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

News Credit:- Navbharattimes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button